अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने सोमवार को लेबनानी संसद में हिज़्बुल्लाह के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीरियाई जनता और सरकार तथा इराकी जनता की दृढ़ता और प्रतिरोध के कारण, अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और यूरोपीय सहयोगियों की हर तरह की रूकावट और उल्लंघन का कोई नतीजा नहीं निकला है और तकफीरी आतंकवादी गुट अपनी तबाही और बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं।
ईरान की संसद की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने कहा कि लेबनान और क्षेत्र में सभी जानते हैं कि ईरान पूरी सच्चाई और पाक नियत के साथ हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है।
ईरानी संसद के विदेश नीति राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख, लेबनानी अधिकारियों से मुलाकात और बातचीत के लिए इस देश के दो दिवसीय दौरे पर बैरूत गए हैं।